देवी मां दुर्गा जी के 108 नाम हिंदी और संस्कृत में जानें

देवी मां दुर्गा जी के 108 नाम संस्कृत में जानें: मां दुर्गा एक प्रमुख देवी हैं,जिनकी पूजा 9 रूपों में की जाती है जिसमे नवरात्रि देवी दुर्गा का एक प्रमुख त्योहार है। एसमे बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक महत्व होता है। माता के 9 रूप – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री है। जिनमें उनकी हर अलग अलग रूप की अलग अलग महत्व होते हैं और उनका आपको फल प्राप्त होते हैं।

google.com, pub-9288082836582732, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवी मां दुर्गा जी के 108 नाम हिंदी और संस्कृत में जानें


1. भवानी- पूरे ब्रह्मांड में निवास करने वाली
2. साध्वी- आशावादी
3. आर्या- देवी
4. सती- अग्नि से जल कर भी जीवित रहने वाली
5. भवमोचनी- संसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाने वाली
6. भवप्रीता- भगवान शिव के लिए प्रीति रखने वाली
7. आद्य- शुरुआत की वास्तविकता
8. शूलधारिणी- शूल धारण करने वाली
9. दुर्गा- अपराजेय
10. त्रिनेत्र- तीन आंख
11. जया- विजयी
12. सुधा- अमृत देवी
13. मन- मनन करने की शक्ति
14. चण्डघण्टा- घण्टा नाद करने वाली, घंटे की आवाज निकालने वाली
15. चित्रा- अति सुंदर
16. बुद्धि- ज्ञान
17. पिनाकधारिणी- शिव का त्रिशूल धारण
18. अहंकारा- अभिमान
19. चित्तरूपा- सोच की अवस्था
20. अनन्ता- जिसके स्वरूप का अंत नहीं
21. चिति- चेतना
22. सत्यानंद स्वरूपिणी- कभी खत्म n hone वाला आनंद का एक रूप
23. सत्ता- सब से ऊपर
24. सर्वमन्त्रमयी- सभी मंत्रों का ज्ञान रखने वाली
25. चिता- मृत्युशय्या
26. शाम्भवी- शिव प्रिया या शंभू की पत्नी
27. भाव्या- भावना या ध्यान करने योग्य
28. चिन्ता- चिन्ता
29. अभव्या- जिसके भव्य से बढ़कर कुछ नहीं
30. देवमाता- देव की माता
31. सर्वविद्या- ज्ञान का निवास
32.भव्या- कल्याण रूप, भव्यता 
33. सदागति- हमेशा गति में
34. रत्नप्रिया- गहनो को प्यार करने वाली
35. भाविनी- खूबसूरत औरत
36. दक्षकन्या- दक्ष की बेटी
37. पट्टाम्बरपरीधाना- रेशमी वस्त्र पहनने वाली
38. अपर्णा- तपस्या के समय में पत्ते को भी न खाने वाली
39. पाटला- लाल रंग की
40. अमेय- सीमा का
41. पाटलावती- गुलाब की फूल
42. दक्षयज्ञविनाशिनी- दक्ष के यज्ञ को रोकदेने वाली
43. कलामंजीरारंजिनी- पायल को धारण करके प्रसन्न होने वाली
44. वैष्णवी- अजेय 
45. एककन्या- कन्या
46. क्रूरा- दैत्यों के प्रति कठोर
47. वाराही- वराह पर सवार होने वाली
48. सुरसुन्दरी- अत्यंत सुंदर
49. सुन्दरी- सुंदर रूप वाली
50. मातंगी- मतंगा की देवी
51. वनदुर्गा- जंगलों की देवी
52. ब्राह्मी- भगवान ब्रह्मा की शक्ति
53. माहेश्वरी- प्रभु शिव की शक्ति
54. मातंगमुनिपूजिता- बाबा मतंगा द्वारा पूजनीय
55. कौमारी- किशोरी
56. अनेकवर्णा- अनेक रंगों वाली  अन्त
57. चामुण्डा- चंड और मुंड का नाश करने वाली
58. इंद्री- इंद्र की शक्ति
59. लक्ष्मी- सौभाग्य की देवी
60. विक्रमा- असीम पराक्रमी
61. विमिलौत्त्कार्शिनी- आनन्द प्रदान करने वाली
62. कुमारी- सुंदर किशोरी
63. क्रिया- हर कार्य में होने वाली
64. नित्या- अनन्त
65. अनेकशस्त्रहस्ता- कई हथियार धारण करने वाली
66. सर्वासुरविनाशा- सभी राक्षसों का नाश करने वाली
67. बहुलप्रेमा- सर्व प्रिय
68. सर्वदानवघातिनी- संहार के लिए शक्ति रखने वाली
69. सर्वशास्त्रमयी- सभी सिद्धांतों में निपुण
70. सत्या- सच्चाई
71. मसुकैटभहंत्री- मधु व कैटभ का नाश करने वाली
72. चण्डमुण्ड विनाशिनि- चंड और मुंड का नाश करने वाली
73. बहुला- विभिन्न रूपों वाली
74. सर्ववाहनवाहना- सभी वाहन पर विराजमान होने वाली
75. निशुम्भशुम्भहननी- शुम्भ, निशुम्भ का वध करने वाली
76. महिषासुरमर्दिनि- महिषासुर का वध करने वाली
77. सर्वास्त्रधारिणी- सभी हथियारों धारण करने वाली
78. बुद्धिदा- ज्ञान देने वाली
79. अनेकास्त्रधारिणी- अनेक हथियारों को धारण करने वाली
80. पुरुषाकृति- वह जो पुरुष धारण कर ले
81. ज्ञाना- ज्ञान से भरी हुई
82. कैशोरी- जवान लड़की
83. मुक्तकेशी- खुले बाल वाली
84. अग्निज्वाला- आग की तरह
85. रौद्रमुखी- विध्वंसक रुद्र की तरह भयंकर चेहरा
86. कालरात्रि- काले रंग वाली
87. तपस्विनी- तपस्या में लगे हुए
88. बलप्रदा- शक्ति देने वाली
89. महोदरी- ब्रह्मांड को संभालने वाली
90. युवती- नारी
91. घोररूपा- एक भयंकर दृष्टिकोण वाली
92. महाबला- अपार शक्ति वाली
93. यति- तपस्वी
94. अप्रौढा- जो कभी पुराना ना हो
95. प्रौढा- जो पुराना है
96. वृद्धमाता- शिथिल
97. परमेश्वरी- प्रथम देवी
98. सावित्री- सूर्य की बेटी
99. ब्रह्मवादिनी- वर्तमान में हर जगह वास करने वाली
100. जलोदरी- ब्रह्मांड में निवास करने वाली
101. अनन्ता- विनाश रहित
102. करली- हिंसक
103. शिवदूती- भगवान शिव की राजदूत
104. नारायणी- भगवान नारायण की विनाशकारी रूप
105. कात्यायनी- ऋषि कात्यायन द्वारा पूजनीय
106. भद्रकाली- काली का भयंकर रूप
107. प्रत्यक्षा- वास्तविक
108. विष्णुमाया- भगवान विष्णु का जादू

Author: Allinesureya

1 thought on “देवी मां दुर्गा जी के 108 नाम हिंदी और संस्कृत में जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *